Al-Qari'ah

القارعة

The Striking Calamity11 ayahsMeccan

بِسْمِ ٱللَّهِ ٱلرَّحْمَٰنِ ٱلرَّحِيمِ

ٱلۡقَارِعَةُ﴿١

1वह खड़खड़ा देने वाली।

مَا ٱلۡقَارِعَةُ﴿٢

2क्या है वह खड़खड़ा देने वाली?

وَمَآ أَدۡرَىٰكَ مَا ٱلۡقَارِعَةُ﴿٣

3और तुम क्या जानो कि वह खड़खड़ा देने वाली क्या है?[1]

يَوۡمَ يَكُونُ ٱلنَّاسُ كَٱلۡفَرَاشِ ٱلۡمَبۡثُوثِ﴿٤

4जिस दिन लोग बिखरे हुए पतिंगों की तरह हो जाएँगे।

وَتَكُونُ ٱلۡجِبَالُ كَٱلۡعِهۡنِ ٱلۡمَنفُوشِ﴿٥

5और पर्वत धुने हुए रंगीन ऊन की तरह हो जाएँगे।[2]

فَأَمَّا مَن ثَقُلَتۡ مَوَٰزِينُهُۥ﴿٦

6तो जिसके पलड़े भारी हो गए,

فَهُوَ فِي عِيشَةٖ رَّاضِيَةٖ﴿٧

7तो वह संतोषजनक जीवन में होगा।

وَأَمَّا مَنۡ خَفَّتۡ مَوَٰزِينُهُۥ﴿٨

8तथा जिसके पलड़े हल्के हो गए,

فَأُمُّهُۥ هَاوِيَةٞ﴿٩

9उसका ठिकाना 'हाविया' (गड्ढा) है।

وَمَآ أَدۡرَىٰكَ مَا هِيَهۡ﴿١٠

10और तुम क्या जानो कि वह ('हाविया') क्या है?

نَارٌ حَامِيَةُۢ﴿١١

11वह एक बहुत गर्म आग है।[3]

RELATED SURAHS