العاديات
The Chargers • 11 ayahs • Meccan
بِسْمِ ٱللَّهِ ٱلرَّحْمَٰنِ ٱلرَّحِيمِ
1क़सम है उन घोड़ों की, जो पेट से साँस की आवाज़ निकालते हुए डौड़ने वाले हैं!
2फिर टाप मारकर चिंगारियाँ निकालने वाले घोड़ों की क़सम!
3फिर सुबह के समय हमला करने वाले (घोड़ों) की क़सम!
4फिर उससे धूल उड़ाते हैं।
5फिर वे उसके साथ (दुश्मन की) सेना के बीच घुस जाते हैं।
6निःसंदेह इनसान अपने पालनहार का बड़ा कृतघ्न (नाशुक्रा) है।
7और निःसंदेह वह इसपर स्वयं गवाह है।[1]
8और निःसंदेह वह धन के मोह में बड़ा सख़्त है।[2]
9तो क्या वह नहीं जानता, जब क़ब्रों में जो कुछ है, निकाल बाहर किया जाएगा?
10और जो कुछ सीनों में है, वह प्रकट कर दिया जाएगा।[3]
11निःसंदेह उनका पालनहार उस दिन उनके बारे में पूरी ख़बर रखने वाला है।[4]