الزلزلة
The Earthquake • 8 ayahs • Medinan
بِسْمِ ٱللَّهِ ٱلرَّحْمَٰنِ ٱلرَّحِيمِ
1जब धरती को पूरी तरह झंझोड़ दिया जाएगा।
2तथा धरती अपने बोझ बाहर निकाल देगी।
3और इनसान कहेगा कि इसे क्या हो गया?
4उस दिन वह अपनी खबरें बयान करेगी।
5क्योंकि तेरे पालनहार ने उसे इसका आदेश दिया होगा।
6उस दिन लोग अलग-अलग होकर लौटेंगे, ताकि उन्हें उनके कर्म दिखाए जाएँ।[1]
7तो जिसने एक कण के बराबर भी नेकी की होगी, उसे देख लेगा।
8और जिसने एक कण के बराबर भी बुराई की होगी, उसे देख लेगा।[2]