Ad-Duha

الضحى

The Morning Hours11 ayahsMeccan

بِسْمِ ٱللَّهِ ٱلرَّحْمَٰنِ ٱلرَّحِيمِ

وَٱلضُّحَىٰ﴿١

1कस़म है धूप चढ़ने के समय की!

وَٱلَّيۡلِ إِذَا سَجَىٰ﴿٢

2और क़सम है रात की, जब वह छा जाए।

مَا وَدَّعَكَ رَبُّكَ وَمَا قَلَىٰ﴿٣

3(ऐ नबी!) तेरे पालनहार ने तुझे न तो छोड़ा और न नाराज़ हुआ।

وَلَلۡأٓخِرَةُ خَيۡرٞ لَّكَ مِنَ ٱلۡأُولَىٰ﴿٤

4और निश्चित रूप से आख़िरत आपके लिए दुनिया से बेहतर है।

وَلَسَوۡفَ يُعۡطِيكَ رَبُّكَ فَتَرۡضَىٰٓ﴿٥

5और निश्चय तेरा पालनहार तुझे प्रदान करेगा, तो तू प्रसन्न हो जाएगा।

أَلَمۡ يَجِدۡكَ يَتِيمٗا فَـَٔاوَىٰ﴿٦

6क्या उसने आपको अनाथ पाकर शरण नहीं दी?

وَوَجَدَكَ ضَآلّٗا فَهَدَىٰ﴿٧

7और आपको मार्ग से अनभिज्ञ पाया, तो सीधा मार्ग दिखाया।

وَوَجَدَكَ عَآئِلٗا فَأَغۡنَىٰ﴿٨

8और उसने आपको निर्धन पाया, तो संपन्न कर दिया।

فَأَمَّا ٱلۡيَتِيمَ فَلَا تَقۡهَرۡ﴿٩

9अतः आप अनाथ पर कठोरता न दिखाएँ।[1]

وَأَمَّا ٱلسَّآئِلَ فَلَا تَنۡهَرۡ﴿١٠

10और माँगने वाले को न झिड़कें।

وَأَمَّا بِنِعۡمَةِ رَبِّكَ فَحَدِّثۡ﴿١١

11और अपने रब के उपकार का वर्णन करते रहें।[2]

RELATED SURAHS