المسد
The Palm Fiber • 5 ayahs • Meccan
بِسْمِ ٱللَّهِ ٱلرَّحْمَٰنِ ٱلرَّحِيمِ
1अबू लहब के दोनों हाथ नाश हो जाएँ! और वह (स्वयं) विनष्ट हो गया।[1]
2उसका धन तथा जो कुछ उसने कमाया था, उसके काम नहीं आया।
3जल्द ही वह लपट वाली आग में दाख़िल होगा।[2]
4तथा उसकी पत्नी (भी जहन्नम में जाएगी), जो ईंधन उठाने वाली है।
5उसकी गर्दन में मज़बूत बटी हुई रस्सी होगी।[3]