الماعون
The Small Kindnesses • 7 ayahs • Meccan
بِسْمِ ٱللَّهِ ٱلرَّحْمَٰنِ ٱلرَّحِيمِ
1(ऐ नबी!) क्या आपने उसे देखा, जो बदले के दिन को झुठलाता है?
2तो यही है, जो अनाथ (यतीम) को धक्के देता है।
3तथा ग़रीब को खाना खिलाने के लिए प्रोत्साहित नहीं करता है।[1]
4तो विनाश है उन नमाज़ियों के लिए,[2]
5जो अपनी नमाज़ से लापरवाह हैं।
6वे जो दिखावा करते हैं।
7तथा साधारण बरतने की चीज़ भी माँगने से नहीं देते।[3]